Health Tips: लिवर की बीमारियों में फायदेमंद है कॉफी, जाने कैसे करें सेवन…

Coffee For Liver: अगर आप लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो डाइट में कॉफी शामिल कर लें। ब्लैक कॉफी पीने से लिवर की बीमारियों को कम किया जा सकता है। जानिए लिवर के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद हैं?

कॉफी, हमारे लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक इसको लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ज्यादातर अध्ययन इस बात का समर्थन करते हैं कि अगर संयमित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कॉफी लिवर (Coffee For Liver) की जटिलताओं को कम करने में मदद करती है। कॉफी पीने से फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

कई अध्ययन में ये बात कही गई है कि नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में कॉफी मदद करती है। कॉफी पीने से हार्ट संबंधी, न्यूरोलॉजिकल संबंधी और डायबिटीज जैसी समस्याओं में फायदा होता है। हालांकि इसके लिए आपको ये जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी मात्रा में कॉफी पीनी चाहिए?

रोजाना कितनी मात्र में पिए कॉफी?

डॉक्टर्स की मानें तो आप दिनभर में 2-3 कॉफी पी सकते हैं। लिवर के लिए ब्लैक कॉफी को ज्यादा असरदार बताया जाता है। हालांकि कॉफी की ये मात्रा आपकी सेहत और अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है। 

लिवर के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद?

डॉक्टर्स भी इस बात को कहते हैं कि कॉफी पीने से लिवर की सेहत ठीक रहती है। अगर आप रोजाना 2 कर कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर की बीमारियों को कम किया जा सकता है। ब्लैक कॉफी खासतौर से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर के खतरे को कम करती है। रिसर्च में कहा गया है कि कॉफी पीने से क्रोनिक लिवर डिजीज के खतरे को 71 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

कॉफी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। कॉफी पीने से डिप्रेशन के खतरे को कम किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कॉफी फायदेमंद मानी जाती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कॉफी पीने वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम कम होता है। नियमित रूप से कॉफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के विकास और इसकी जटिलताओं को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है।

Back to top button