Loksabha Election: सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी…

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बता दें कि आज 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। बता दें कि सातवें चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मतदान किया जा रहा है। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सबी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।

कहां कितना हुआ मतदान?

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के दौरान सुबह के 9 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ:

बिहार- 10.58 फीसदी
चंडीगढ़- 11.64 फीसदी
हिमाचल प्रदेश- 14.35 फीसदी
झारखंड- 12.15 फीसदी
ओडिशा- 7.69 फीसदी
पंजाब- 9.64 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 12.94 फीसदी
पश्चिम बंगाल- 12.63 फीसदी

ये दिग्गज मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। इस चरण में चार एक्टर मैदान में हैं, इसमें कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ होंगे।

Back to top button