जेलर से प्यार… फिर धोखा? दो बच्चों की मां ने एसपी कार्यालय में काटी नस, हड़कंप

Bihar News: समस्तीपुर में शुक्रवार को एसपी कार्यालय परिसर उस समय दहल गया, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंची दो बच्चों की मां ने अचानक अपनी दोनों कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। यह पूरा मामला एक सहायक जेल अधीक्षक के साथ कथित प्रेम, लिव-इन रिलेशन और शादी के दावे से जुड़ा हुआ है। महिला के अचानक किए गए इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?
नवादा की रहने वाली पीड़ित महिला बीते तीन दिनों से अपने दो बच्चों और सामान के साथ समस्तीपुर एसपी कार्यालय पहुंच रही थी। उसका आरोप है कि दलसिंहसराय अनुमंडलीय उपकारा के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं, यौन शोषण किया और वर्ष 2022 में विष्णुपद मंदिर (गया) में शादी भी की। महिला का दावा है कि शादी के बाद दोनों पति–पत्नी की तरह साथ भी रहे, लेकिन अब अधिकारी अपने माता-पिता के दबाव में उसे ठुकरा रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

महिला ने पहले ही दलसिंहसराय थाने में अधिकारी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करा रखी है।

एसपी ऑफिस के बाहर नाटकीय घटना
लगातार निराशा और अनदेखी से परेशान होकर महिला ने शुक्रवार दोपहर अचानक जेब से ब्लेड निकाला और एसपी कार्यालय के बाहर ही अपनी दोनों कलाई काट ली। घटना होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी कलाई पर पट्टी की, हालांकि महिला इलाज कराने से भी मना करती रही।

यह भी पढ़ें…

‘बहुत लेडीज लोग कुत्ते के साथ सोती हैं’… BJP विधायक के बिगड़े बोल, विपक्ष ने घेरा

कैसे हुई थी पहली मुलाकात?
नवादा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी और पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे चुकी थी. तलाक की कार्यवाही के दौरान गया कोर्ट में उसका संपर्क आदित्य कुमार से हुआ, जो उस समय गया में पोस्टेड थे. मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. महिला का दावा है कि बाद में दोनों ने गया के विष्णुपद मंदिर में शादी कर ली. महिला ने स्पष्ट किया कि आदित्य को उसके दोनों बच्चों के बारे में पूरी जानकारी थी. सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सोनपुर के निवासी हैं.


यह भी पढ़ें…

बारात में रसगुल्ला को लेकर बवाल… दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े

जांच में जुटी पुलिस, अधिकारी ने साधी चुप्पी
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस पर कोई भी अधिकारी कैमरे पर बयान देने से बच रहा है। वहीं, सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह मामला न सिर्फ एक कथित प्रेम–धोखे की कहानी को उजागर करता है, बल्कि पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें…

लालू का ‘नया महल’ बना राजनीति का मुद्दा, BJP का तगड़ा वार

Back to top button