शादी से मना करने पर प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, मामले पर पुलिस ने किया खुलासा

मुंबई नहीं जाने और शादी से से मना करने पर युवक ने किशोरी की हत्या की थी। शव इंदिरा नहर के किनारे फेंककर फरार हो गया था। सोमवार (18 नवंबर) को किशोरी का शव नहर किनारे मिला था। बुधवार को मामले का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

डीसीपी साउथ ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आरोपी मो. अजीज पुत्र मो. आलम जबरन किशोरी को भगा ले जाने का दबाव बना रहा था। वह किशोरी को मुंबई ले जाने की तैयारी में था। किशोरी ने जब मना किया तो आरोपी ने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

क्या था मामला?
बीते सोमवार को गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के ग्राम भटवारा में नहर के किनारे किशोरी उम्र करीब 17 वर्ष के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किये गये। घटना के खुलासे और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने कुल 3 टीमों का गठन किया। इसमें सर्विलांस सेल को भी लगाया गया था। टीमों ने टेक्निकल एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मो. अजीज पुत्र मो. आलम निवासी यशोदा मार्केट कटरा बक्कास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

मृतका के पिता का बेहद करीबी था आरोपी
जांच में पता चला कि आरोपी मृतका के पिता का बेहद करीबी था। वाद दोनों साथ साथ जानवरों के खरीद फरोख्त का काम करते थे। यही नहीं आरोपी मृतका के घर पर ही रहकर जानवरों की देखरेख करता था। इस बीच अभियुक्त से मृतका की खासी जान-पहचान होगी थी। जाँच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा तह और अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था। वह मृतका को मुंबई ले जा कर शादी करने के फिराक में था।

मृतका पर शक करता था आरोपी
आरोपी ने कहा कि मृतका किसी और से बात करने लगी है। इसके बाद दिनांक 17.11.2024 की रात्रि को अभियुक्त के द्वारा मृतका को भगा ले जाने के उद्देश्य से गांव के बाहर इन्हिरा नहर पटरी के पास बुलाया और उसने मृतका को मुम्बई ले जाने की बात कही। मृतका के द्वारा उसके साथ जाने व शादी करने से मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपने गमछे से मृतका का गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें…

स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर बवाल, लखनऊ CMO ने रद्द किया अस्‍पताल का लाइसेंस…

लखनऊ में चोरों का आतंक, घर के सामने से उड़ा ले गए कार…

उपचुनाव के मतदान के बीच BJP और अखिलेश में महासंग्राम, शिकायत पर आयोग सख्त

Back to top button