UP Police Paper Leak: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को किया बर्खास्त

Paper Leak Case: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: उत्‍तर प्रदेश में 60244 हजार सिपाही पदों के लिए आयोजित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद योगी सरकार ने परीक्षा रद करते हुए छह महीने के भीतर इसे दोबारा आयोजित कराने का निर्देश दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें वेटिंग में रखा गया है। उनकी जगह अब राजवी कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले, शासन ने आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने के बाद यूपी लोकसेवा आयोग (UPPSC) के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी को पद से हटा दिया था। उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में डाल दिया है। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है।

आपको बता दें कि गत 16 और 17 फरवरी को पूरे यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें करीब 50 लाख अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लाखों लोग बिहार समेत दूसरे राज्‍यों से भी आए थे। परीक्षा रद होने के बाद से लगातार विभिन्‍न जिलों में अभ्‍यर्थी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गत रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने तीन लोगों को बिहार से दबोचा था। पकड़े गए आरोपियों में पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार जेल का सिपाही नीरज कुमार वर्मा भी शामिल था।

Back to top button