
लखनऊ के लुलु मॉल से जुड़ा रेप केस का तार; सुपरवाइजर ने बनाया था अश्लील वीडियो…
Lucknow Lulu Mall rape case: लखनऊ स्थित फेमस लुलु मॉल(Lulu Mall) एक बार फिर विवादों में आ गया है. इसके पहले लुलु माॅल में नमाज पढ़ने, हनुमान चालीसा पाठ करने समेत कई विवाद सामने आए थे. एक बार फिर यह माल दुष्कर्म मामले में चर्चा में है.
Lucknow Lulu Mall rape case: लखनऊ के लूलू मॉल में एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि कैश सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज उर्फ फराज ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो भी बनाया।
महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच धर्मांतरण गिरोह से संबंधों के एंगल से भी कर रही है.
पहले रेप फिर अश्लील वीडियो बनाया:
सुल्तानपुर की रहने वाली युवती (25) के अनुसार वह लुलु मॉल में कार्यरत है. युवती का आरोप है कि कुछ महीने पहले कैश सुपरवाइजर फरहाज (27) उसे बहाने से अपने घर ले गया था. जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. फरहाज ने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया. बाद में इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसने शोषण किया. आरोपी ने कई बार में नकदी और गहने ऐंठे. साथ ही शारीरिक शोषण भी किया.
डीसीपी नॉर्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में फरहाज के खिलाफ रेप सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी फरहाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला धर्मांतरण से जुड़ा होने के कारण गिरोह के एंगल से भी जांच कर रही है. मॉल के अन्य महिला और पुरुष कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है.
इस्लाम कबूल करने का बनाया दबाव?
युवती के अनुसार कुछ दिनों के बाग फरहाज ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने कहा कि अगर मॉल में नौकरी करनी है तो बात माननी होगी. प्रताड़ना से तंग आकर विरोध किया तो फरहाज ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इसके अलावा फरहाज ने उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी दी.
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने मॉल में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जरूरी है कि मॉल प्रबंधन महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए।





