
Lucknow News: OYO होटल में मिली विदेशी महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी..
Lucknow Crime News: लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को एक विदेशी महिला का शव बरामद हुआ।
Lucknow Crime News: लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल अतिथि इन में उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला है। वह 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला 5 मार्च से होटल में अकेली रह रही थी।
Ayodhya : सुहागरात पर पति-पत्नी मौत का जिम्मेदार कौन? उलझी मौत की मिस्ट्री
OYO होटल में मिली विदेशी महिला की लाश
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक होटल के कमरे में उज्बेकिस्तान की महिला की लाश पड़ी मिली। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला विभूतिखंड इलाके के विजयंत खंड स्थित अतिथि इन होटल का है। यहां दो मार्च को उज्बेकिस्तान की एक महिला सतनाम नामक युवक के साथ पहुंची थी। छह मार्च को सतनाम वापस चला गया। इसके बाद से महिला अकेले रुकी थी। सोमवार को होटलकर्मियों ने उसको पानी व अन्य सामान दिया था।
गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को फोन; सिरफिरे कातिल का चौकाने वाला खुलासा…
मंगलवार को होटलकर्मी रूम में पहुंचे तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खोला। सामने महिला की लाश पड़ी मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।