लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुस कर लूटे नकदी समेत लाखों के जेवर

Lucknow News: लखनऊ के तालकटोरा में बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर लाखों की नकदी व जेवर लूट लिए। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुस कर लूटे नकदी समेत लाखों के जेवरमें एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने आतंक मचा कर रखा है। लखनऊ के तालकटोरा के मेहंदी बेग खेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से लाखों के जेवर और नकदी लूट लिए। महिला में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला बबली यादव के मुताबिक सुबह करीब चार बजे उनके ससुर आरसी यादव, जेठ योगेश यादव व पति दुर्गेश यादव पेपर बांटने के लिए घर से निकल गए थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

महिला के मुताबिक, कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मारने की धमकी दी और अलमारी में रखे करीब पांच लाख के जेवर समेत दो लाख रुपए नकद लूट कर भाग निकले। उसके बाद महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना दी।

महिला के पति दुर्गेश यादव ने बताया कि घटना के समय सिर्फ उनकी पत्नी बबली घर पर मौजूद थीं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम समेत पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Back to top button