UP Weather: लखनऊ सहित कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश

Weather in UP: लखनऊ में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह धूप के बाद 9 बजे काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

Weather in UP: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली। मौसम विभाग ने 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा रफ्तार की हवा की चेतावनी दी है।

यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि होगी.

लखनऊ में दिन शुरू होते ही छाया अंधेरा

अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को चौंका दिया। कई लोग जो सुबह धूप देखकर घर से निकले थे, वे बारिश और तेज हवा के कारण परेशान नजर आए। गुरुवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था और देर रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे जलभराव की स्थिति भी बन गई।

यूपी में अगले 24 के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि के आसार हैं।

कई जगह बिजली सप्लाई बाधित

तेज हवाओं के चलते कई इलाकों मे बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। बिजली सप्लाई में फॉल्ट की भी समस्या आई। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात से पहले बिजली सुचारू कर दी गई।

Back to top button