
‘निशानची’ के पोस्टर लॉन्च में दिखा लखनऊ का जोश, ऐश्वर्य और वेदिका पिंटो ने जीता दिल
‘Nishaanchi’ Poster Launch: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘निशानची’ के प्रमोशन को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। चेन्नई के बाद अब वे फिल्म की लीड कास्ट ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो के साथ नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां टीम ने प्रतिभा थिएटर में पोस्टर लॉन्च कर माहौल को उत्साह से भर दिया।
हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चर्चा छेड़ दी थी, वहीं लखनऊ में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया। थिएटर में मौजूद प्रशंसकों ने अनुराग, ऐश्वर्य और वेदिका का तालियों और चीयरिंग के साथ जोरदार स्वागत किया।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के बैनर तले रिलीज हो रही इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो बतौर लीड अपना डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि ऐश्वर्य ठाकरे न सिर्फ फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं, बल्कि वे फिल्म के गानों में बतौर गीतकार और संगीतकार भी अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। उनका गाना ‘पिजन कबूतर’ रिलीज से पहले ही ट्रेंडिंग में आ चुका है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: लखनऊ में 2 नाबालिग बच्चों का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगे 10 लाख…
फिल्म की एंसेंबल कास्ट में मोनिका पवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और गहराई देंगे। फिल्म के ट्रेलर की सराहना इंडस्ट्री के कई बड़े नामों – जिनमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना भी शामिल हैं – ने की है।
यह भी पढ़ें…
अखिलेश यादव ने शुरू की 2027 चुनाव की तैयारी , जिलों के लिए ‘लोकल मेनिफेस्टो’ का ऐलान
जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर ‘निशानची’ 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़ें…





