
Viral News: रील के लिए मुंह में फोड़े सुतली बम, जबड़े के चीथड़े उड़ गए
Jhabua MP: रील बनाने के शौक में एक युवक ने अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी। मुंह में सुतली बम रख कर फोड़ने की वजह से उसका जबड़ा उड़ गया।
Jhabua MP: पटाखे फोड़ते समय कई बार हीरोगिरी के चक्कर में ब़डी दुर्घटना हो जाती है. मध्य प्रदेश के झाबुआ में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। 18 वर्षीय रोहित टेमरिया का रहने वाला था और स्टंट दिखाने के चक्कर में जानबूझकर अपने मुंह में बम रखकर फोड़ रहा था। उसने एक के बाद एक सात बम फोड़ दिए थे, लेकिन आठवें बम को फोड़ते समय उससे चूक हो गई और यह हादसा हो गया।
महंगा पड़ गया स्टंट करना
घटना पेटलावद थाना क्षेत्र के बाछीखेड़ा गांव में हुई। रोहित सोलंकी, जो टेमरिया का रहने वाला था, स्टंट के तौर पर अपने मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ रहा था। उसने पहले सात बम सफलतापूर्वक फोड़ दिए थे। आठवें बम को फोड़ते समय हुई चूक के कारण उसके मुंह में ही बम फट गया। इस धमाके से उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चेहरा झुलस गया। घटना के बाद रोहित को तत्काल पेटलावद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रतलाम रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित लगातार बम फोड़ रहा था। कहा जा रहा है कि वह सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश कर रहा था। गांव में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर कुछ लोग इस घटना का वीडियो बना रहा थे। तभी ये हादसा हो गया।
ये भी पढ़े-
जिला अस्पताल में युवक ने काटा बवाल, पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीटा





