
बस में कंडक्टर ने बंधक बनाकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
Gwalior Bus Rape Case: ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में महिला को बंधक बनाकर बस कंडक्टर ने रेप किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पड़ाव थाने में दर्ज कराई।
Gwalior Bus Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला यात्री को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किए जाने की सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बस के कंडक्टर ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 27 वर्षीय महिला भिंड जिले के फूप क्षेत्र की रहने वाली है। पति से विवाद के चलते वह भरण-पोषण का केस लड़ रही है। इसी सिलसिले में वह सोमवार को पति का पता लगाने शिवपुरी पहुंची थी।
झांसा देकर लिया नंबर
दरअसल सोमवार को भिंड की रहने वाली एक महिला ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची थी। उसे शिवपुरी जाना था। महिला के एक दो साल का बेटा है और उसकी शादी शिवपुरी में हुई थी। पति से विवाद होने के चलते भिंड न्यायालय में उसका भरण पोषण का मामला विचाराधीन है। लेकिन पति तारीख पर न्यायालय नहीं आता है। ऐसे में वह ग्वालियर बस स्टैंड से शिवपुरी जाने वाली बस में सवार हो गई। इस दौरान उसकी मुलाकात बस के कंडक्टर विष्णु ओझा से हुई। विष्णु ने खुद को गुना निवासी बताया था। बातचीत में महिला ने शाम को वापस शिवपुरी से ग्वालियर आने की बात बताई। इसके बाद कंडक्टर ने वापसी में महिला को भिंड छोड़ने का लालच देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
आरोपी ने महिला को किया कॉल
इसके बाद शाम को मोबाइल से कॉल करके कंडक्टर ने महिला यात्री को वापस ग्वालियर छोड़ने का भरोसा देकर शिवपुरी बस स्टैंड बुला लिया. चूंकि महिला का शिवपुरी में काम निपट गया था और उसे वापस ग्वालियर जाना था, लिहाजा वह शिवपुरी बस स्टैंड पहुंच गई और विष्णु की बस में सवार होकर रात में ग्वालियर बस स्टैंड आ गई.
ये भी पढ़े-
ग्वालियर में बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन… देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
हमदर्दी का दिखावा बना जाल
शाम को विष्णु ने महिला को फिर फोन कर शिवपुरी से अपनी बस में बैठा लिया. ग्वालियर पहुंचते ही सभी यात्री उतर गए, लेकिन कंडक्टर ने महिला से कहा कि बस में ही बैठे रहें, वह उसे भिंड छोड़ देगा. करीब आधे घंटे बाद वह लौटा और बस के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए. धमकी देकर महिला से रेप किया और फिर मौके से भागने की कोशिश करने लगा.
घटना के बाद भी पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी. पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची, महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और बस स्टैंड पर छापेमारी कर आरोपी विष्णु ओझा को भागने से पहले ही पकड़ लिया।
ये भी पढ़े-
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, मनचलों ने गलत तरीके से छुआ





