
छावा फिल्म देखते ही खेतों में टॉर्च लेकर खुदाई में जुटे लोग; क्या है सच…?
Burhanpur gold coins rumor: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे में लोग खेतों में सोना ढूंढ रहे हैं। दरअसर विकी कौशल अभिनीत फिल्म छावा में दिखाया गया है कि मुगल सोना लूटकर बुरहानपुर में छिपाते थे.
Burhanpur gold coins rumor: मध्यप्रदेश का बुरहानपुर जिला इन दिनों चर्चा में है। बुरहानपुर के खेतों में मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैल गई है। अफवाह के बाद सैकड़ों लोग जिनमें महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं, रात में आधुनिक उपकरणों के साथ खेतों में खुदाई करने पहुंच गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह की अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद यहां पर खुदाई बंद कर दी गई। अब फिल्म देखने के बाद लोग एक बार फिर खेतों का रुख कर रहे हैं जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस का 6 मार्च को प्रदर्शन, मंत्री के बयान की निंदा की
अफवाह के बाद दूर-दूर से पहुंचे लोग
बुरहानपुर शहर से इंदौर इच्छापुर हाइवे पर करीब 19 किलोमीटर दूर बसा असीरगढ गांव इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां से निकल रहे नेशनल हाईवे निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इसी बीच बीते दिनों यहां की एक प्राचीन दरगाह के पास से जब निर्माण कंपनी ने जेसीबी से मिट्टी खोद कर एक खेत में उसे डंप कर दिया। जिसके बाद यहां काम करने वाले कुछ मजदूरों को प्राचीन धातु के कुछ सिक्के मिलने का दावा किया।
आप के ऑफिस पर लगा ताला, मामला लेनदेन का था?
यह अफवाह गांव में आग की तरह फैली। देखते ही देखते पूरे गांव और आसपास यह अफवाह फैल गई कि खेत से सोने के सिक्के निकल रहे हैं। जिसके बाद से ही इस खेत पर आसापस के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग रोजाना देर रात में खेत में सिक्के मिलने की आस में खुदाई कर रहे हैं। यही नहीं कुछ तो अपने साथ मेटल डिटेक्टर भी ला रहे हैं।
फिल्म छावा देखने के बाद, (मध्य प्रदेश) के असीरगढ़ किले के पास के गांव के लोग सोने की खोज कर रहे हैं…😂😂😂😂
— INC News (@TheIncNews) March 8, 2025
जब तक सिनेमा रहेगा – लोग चूतिया बनते रहेंगे। pic.twitter.com/6LgTkCTK1w
बता दें कि, हाल ही में बॉलीवुड फिल्म छावा रिलीज हुई है, जिसमें बुरहानपुर का भी प्राचीन इतिहास बताते हुए इसे सोने की खदान बताया गया है। छावा फिल्म में बुरहानपुर के असीरगढ़ का नाम सामने आने के बाद दूर-दूर से लोग सोने के सिक्के खोजने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पहले भी कुछ सिक्के मिल चुके हैं, कुछ लोगों को यहां पर पीतल के सिक्के मिले हैं जिस पर उर्दू और अरबी में कुछ लिखा है। जोकि मुगलकालीन प्रतीत होते हैं।
महाकुंभ से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, जबलपुर में हुआ हादसा