मुंबई के RA स्टूडियो से पुलिस ने बंधक बच्चों को छुड़ाया, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार

Mumbai Children Hostage: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Children Hostage: मुंबई के पवई में बच्‍चों का अपहरण करने वाले शख्‍स को पुल‍िस ने दबोच ल‍िया है। उससे पूछताछ में जो खुलासे हो रहे हैं, वो हैरान करने वाले हैं। यह शख्‍स 6 द‍िन में 17 बच्‍चों को कैद में रखा था। ऑड‍िशन के बहाने बच्‍चों को बुलाता था और फ‍िर उन्‍हें क‍िडनैप कर लेता था। आरोपी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और न मिलने पर सब कुछ जला देगा तथा खुद और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। बंधक बनाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

गुरुवार को ऑडिशन करवाने के बाद उसने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया। और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बंद बच्चे खिड़कियों से बाहर देख रहे थे। इस बात की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

सभी बच्चे सुरक्षित- मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस का कहना है, “सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे बात कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है।”

आर्या ने अपनी गिरफ्तारी से पहले जारी एक वीडियो में कहा, “मैं रोहित आर्या हूं। आत्महत्या करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं; मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं, नैतिक मांगें हैं, और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, और अगर उनके जवाबों के जवाब में मेरे पास कोई सवाल है, तो मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं निश्चित रूप से कुछ भी अनैतिक नहीं चाहता।”

क‍ैसे इतने बच्‍चों को क‍िया क‍िडनैप

मुंबई के पवई में सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में नई जानकारी सामने आई है. आरोपी रोहित आर्या ने कथित तौर पर करीब 100 बच्चों को ऑडिशन के बहाने अपने स्टूडियो में बुलाया था, जहां से उसने 17 बच्चों को चुनकर बंधक बना लिया. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी खुद को फिल्ममेकर बताता था और बच्चों को एक्टिंग का मौका देने का झांसा दे रहा था। धीरे-धीरे उसने उन्हें स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर बंद कर रखा था।

Back to top button