
BMC Election Results: पहली बार BJP को बहुमत, मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का गेम ओवर!
BMC Election Results 2026: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। रुझानों के अनुसार, मुंबई में भाजपा-शिंदे गठबंधन ने बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
BMC Election Results 2026: मुंबई की जनता ने आज दो टूक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि बीएमसी का असली ‘किंग’ कौन है. फडणवीस-शिंदे की जोड़ी पर भरोसा जताते हुए मुंबईकरों ने पहली बार भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है. अब केंद्र और राज्य के बाद देश की सबसे अमीर नगर पालिका (BMC) में भी ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार का परचम लहराएगा. यह चुनाव ठाकरे परिवार के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है. 25 साल का वर्चस्व आज खत्म हो गया. है
भाजपा दफ्तरों में जीत का जश्न
रानी की बात यह रही कि 20 साल बाद राज और उद्धव ठाकरे का साथ आना भी जनता को प्रभावित नहीं कर पाया. वहीं, अलग होकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस की किस्मत भी नहीं बदली और वह दहाई के आंकड़े के आसपास ही सिमट गई. भाजपा दफ्तरों में ‘दिवाली’ जैसा जश्न जीत की खबर मिलते ही मुंबई से लेकर नागपुर तक भाजपा दफ्तरों में पटाखे फोड़े जा रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं.
AIMIM ने चौंकाया, तीन जीते
धारावी के वॉर्ड 186 में उद्धव सेना की अर्चना शिंदे 1028 वोटों से जीत गई। उन्होंने बीजेपी की नीला सोनवणे को हराया। वॉर्ड नंबर 136 से AIMIM के जमीर कुरैशी ने बाजी मारी। जमीर कुरैशी को कुल 14,921 वोट मिले। वॉर्ड 137 से समीर रमजान को जीत मिली। मेहजबीन अतीक अहमद वार्ड नंबर 134 से 8414 वोटों से जीतीं।
बीएमसी के ताजा रुझान: 201/227
बीजेपी- 86
शिंदे सेना- 28
शिवसेना यूबीटी-63
एनसीपी शरद पवार- 01
कांग्रेस- 09
मनसे- 06
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, दहिसर के वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena UBT) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनश्री विलास कोलगे को करारी शिकस्त दी. तेजस्वी को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोलगे को मात्र 5,729 वोट मिले. तेजस्वी की जीत का अंतर 10,755 वोटों का रहा.
वार्ड नंबर 1 में भी शिंदे सेना का कब्जा दहिसर के ही वार्ड नंबर 1 में शिंदे गुट की शिव सेना की रेखा यादव ने जीत हासिल की है. उन्हें 7,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की शीतल म्हात्रे को 5,070 वोट मिले. रेखा यादव लगभग 2,500 वोटों के अंतर से विजयी घोषित की गईं.





