Mahavatar Narsimha Review: नरसिम्हा अवतार को देख भावुक हुए फैंस, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Mahavatar Narsimha Review: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने थिएटर्स में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस मूवी को बुक माय शो और आईएमडीबी पर धांसू रेटिंग मिली है।

Mahavatar Narsimha Review: अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ एक एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म में विष्णु पुराण पर आधारित चर्चित कहानी को एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है, जिसमें राक्षस हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के बीच टकराव होता है। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे देखने के बाद एक्स पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। जानिए क्या बोले यूजर्स।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

एक्शन ड्रामा फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन पांच भाषाओं में 2.29 करोड़ रुपये की कमाई की। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को हिंदी भाषा के दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जहां इसने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार, 25 जुलाई को अकेले 1.51 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishtar Music (@ishtarmusic)

भगवान विष्णु के 10 अवतारों की गाथा

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइजी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के 10 अवतारों की गाथा बताएगी. इस यूनिवर्स की शुरुआत ‘महावतार नरसिम्हा’ (2025) से हो चुकी है. इसके बाद महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) जैसी फिल्में रिलीज होंगी. ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा

ये भी पढ़े-

विजय देवरकोंडा की ‘Kindgdom’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, इस दिन आएगा ट्रेलर

 

Back to top button