भारत-म्यांमार सीमा पर सेना की बड़ी कार्रवाई… 102 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Mizoram News: भारत-म्यांमार सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई तेज़ हो गई है। असम राइफल्स की यूनिट ने मिजोरम के चम्फाई जिले के जोटे क्षेत्र में 34.2 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत ₹102.65 करोड़ आँकी गई है।

कैसे हुआ ऑपरेशन?
असम राइफल्स को खुफिया सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नशीली दवाओं का कंसाइनमेंट लेकर जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुँचकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुईं। बरामद खेप को आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से किन्नौर में भारी तबाही, शिमला की सड़कें बंद

हालिया अभियानों की कड़ी

8 सितंबर को सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में ₹6.9 करोड़ की अफीम, हथियार और नकली शराब पकड़ी थी।

3 सितंबर को मणिपुर में संचालित एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ था, जहाँ भूमिगत स्टोर से ₹7 करोड़ की नशीली दवाएँ मिली थीं।

यह भी पढ़ें…

बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दर्जन मुठभेड़… 2 इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

लगातार बढ़ रही है ड्रग्स तस्करी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि म्यांमार से सटे सीमावर्ती इलाके ड्रग्स सिंडिकेट के लिए हॉटस्पॉट बन चुके हैं। यह ड्रग्स नेटवर्क भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के रास्ते देशभर तक पहुँचने की कोशिश करता है।

भारतीय सेना और असम राइफल्स का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें…

Mizoram को पहली बार मिला रेलवे कनेक्शन, PM Modi ने बैराबी-सैरांग रेल लाइन का किया उद्घाटन

Back to top button