Khel Ratna Award: ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और डी गुकेश को मिला खेल रत्न; देखे पूरी लिस्ट

Khel Ratna Award: पेरिस ओलंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर, सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बने डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलिट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति भवन में एक सम्मान समारोह में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Khel Ratna and Arjun Award ceremony 2024: पेरिस ओलंपिक में में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को खेलरत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मेजर ध्यानचंद खेलरत्न सम्मान लेने ये खिलाड़ी पहुंचे तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया। इनके अलावा भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक गोलड मेडलिस्ट हाई जंप के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी देश का सर्वोच्च खेल सम्मान यहां राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।

मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे

मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे, जिसमे एक मेडल उन्होंने सिंगल वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था. वहीं दूसरा मेडल मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था.

डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेज चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया था. गुकेश ने चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी. गुकेश ने सिर्फ 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

32 एथलीटों को मिले अर्जुन पुरस्कार 
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले बत्तीस एथलीटों में सत्रह पैरा-एथलीट शामिल हैं। सूची में ज्योति याराजी, अन्नू रानी, ​​नीटू, स्वीटी, वंतिका अग्रवाल, सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी, धरमबीर, प्रणव सूरमा शामिल हैं। एच होकाटो सेमा, सिमरन, नवदीप, नितेश कुमार, थुलासिमथी मुरुगेसन, निथ्या श्री सुमति सिवान, मनीषा रामदास, कपिल परमार, मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस, स्वप्निल सुरेश कुसले, सरबजोत सिंह, अभय सिंह, साजन प्रकाश और अमन।

5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड 

सुभाष राणा- पैरा निशानेबाजी (नियमित)
दीपाली देशपांडे- निशानेबाजी (नियमित)
संदीप सांगवान- हॉकी (नियमित)
एस मुरलीधरन- बैडमिंटन (लाइफटाइम)
अरमांडो एगनेलो कोलाको- फुटबॉल (लाइफटाइम)

हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार

पुरुष भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भी हरमनप्रीत ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. 

वहीं हाई जम्पर प्रवीण कुमार की बात करें तो उन्होंने 2024 पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था. बताते चलें कि जन्म से ही प्रवीण कुमार का बायां पैर छोटा था.

Back to top button