मलाइका जैसी फिटनेस के लिए अपनाएं ये लाइफस्टाइल

Fitness Tips: मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 48 की उम्र में भी एक्ट्रेस की फिटनेस लाजबाब है। अगर आप भी इस गर्मियों के सीजन में मलाइका अरोड़ा जैसी परफेक्ट फिट बॉडी पाना चाहती हैं तो, अपनाए ऐसी हेल्दी लाइफस्टाइल।

अपने डांस मूव्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं पैपराजी के कैमरे उनका पीछा करते पहुंच ही जाते हैं। अक्सर उन्हें जिम और योगा के लिए जाते हुए कैप्चर किया जाता है। मलाइका की उम्र 48 साल है, लेकिन उनकी फिटनेस 25 वाली है। ऐसे में उनके फैंस मलाइका की फिट बॉडी का राज जानने का उत्सुकता बनी रहती है। तो आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएगे जिससे आप भी मलाइका की तरह जवान और खूबसूरत दिखेंगी।

फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले लोगों के बीच टोन्ड बॉडी का क्रेज काफी ज्यादा बना रहता है। आमतौर पर माना जाता है कि परफेक्‍ट फिगर पाने के लिए आपको एक्‍स्‍ट्रा एफर्ट डालने की जरूरत होती है।

कैलोरी बर्न करने के लिए पैदल चलना
पैदल चलना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने या बनाए रखने का एक शानदार तरीका है। हर दिन सिर्फ 30 मिनट पैदल चलना हृदय संबंधी फिटनेस को बढ़ा सकते हैं, हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं, शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करते हैं। जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

पर्याप्त मात्रा में पनी का सेवन
दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए । आठ गिलास पानी आमतौर पर लगभग 1.9 लीटर के बराबर होता है। पानी का पर्याप्त सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जिससे त्वचा ग्लोइंग बनी रहती है।

सात घंटे की नींद है जरूरी
वेट लॉस के लिए जितना जरूरी अच्छा आहार और व्यायाम होता है, उतनी ही अहम भूमिका नींद की भी होती है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन व्यस्कों को रोजाना 7 से 9 घंटे सोने की सलाह देता है। 

मेडिटेशन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है
मेडिटेशन आपको शांत बनाता है, जिससे आपकी हर समय चटपटी, तीखी, मसालेदार चीजें खाने की क्रेविंग कुछ हद तक कम हो जाती है और आपका वेट कंट्रोल रहता है। इसके अलावा मेडिटेशन करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर ज्यादा फैट बर्न कर सकता है।

फ्रेश फ्रूट और सब्जियों का करे सेवन

आपको फिट रहने के लिए पूरे दिन में फ्रेश फ्रूट और सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए। सब्जियों और फलों में आवश्यक खनिज और विटामिन के साथ अधिक मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। जो शरीर के चयापचय में सुधार करके पेट की चर्बी को जलाने में मदद कर सकता है।

काम के बीच ले मिनी ब्रेक
दिनभर में काम के बीच लिए जाने वाले 4 मिनी ब्रेक। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है, जिनकी सिटिंग जॉब रहती है। 

शॉर्ट मील को डाइट में करे शामिल
अगर आपको सही डाइट पता है तो वजन कम करना आसान हो सकता है। तीन बड़े भोजन के बजाय बार-बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए जिसे शॉर्ट मील कहा जाता है। इससे आप बिना ज्यादा मेहनत किए शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। आप कम लेकिन बार-बार खाते हैं, जो भोजन के टूटने में मदद करता है और वसा के जमाव को रोकता है। पोर्शन कंट्रोल वजन घटाने की कुंजी है।

सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गेप
यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार आपके डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गेप होना चाहिए। देर रात तक काम और देरी से डिनर नहीं करें यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। जो लोग सोने से 2 घंटा पहले खाना खाते हैं उनके पास अपने भोजन को ठीक से पचाने के लिए पर्याप्त समय होता है।

एक फिजिकल एक्टिविटी अपने रूटिन में करे शामिल
दिनभर फिट और फ्रेश महसूस करने के लिए आपको पूरे दिन में कोई भी एक फिजिकल एक्टिविटी अपने रूटिन में जरूर शामिल करनी चाहिए। व्यायाम वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। मोटापा ऊर्जा असंतुलन के कारण होता है। फिजिकल एक्टिविटी के लिए जिम या पार्क जाने की जरूरत भी नहीं है। आप घर पर रहकर भी अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करके भी फिट बने रह सकते हैं। 

Back to top button