‘सॉरी… गलती से हो गया’, लखनऊ में कारोबारी पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटे का बयान

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में पैथालॉजी और शराब की दुकानें चलाने वाले कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या से प्रदेश को दहला देने वाले उनके इकलौते बेटे अक्षत को बुधवार को जेल भेजा जा रहा है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार में पैथालॉजी और शराब की दुकानें चलाने वाले कारोबारी मानवेंद्र सिंह की उनके ही इकलौते बेटे अक्षत सिंह द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अक्षत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

कोर्ट ले जाते समय मीडिया के सवालों पर अक्षत ने केवल इतना कहा- “सॉरी… गलती से हो गया।” उसके इस बयान से ऐसा प्रतीत हुआ मानो उसे अपने कृत्य पर पछतावा हो, लेकिन जिस क्रूरता से वारदात को अंजाम दिया गया, उसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।

सोते समय सिर में मारी गोली, फिर शव के किए टुकड़े

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 19 फरवरी की देर रात पिता-पुत्र के बीच नीट (NEET) की पढ़ाई को लेकर विवाद हुआ था। 20 फरवरी की तड़के करीब 4:30 बजे अक्षत ने घर में रखी राइफल उठाई और बेडरूम में सो रहे अपने पिता के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली इतनी नजदीक से चलाई गई कि कमरे में मांस के लोथड़े बिखर गए और बिस्तर-कंबल खून से लथपथ हो गए।

गोली की आवाज सुनकर बहन कृति जाग गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमका दिया, जिसके बाद वह चुप हो गई।

इसके बाद अक्षत ने शव को घसीटकर बाथरूम में ले गया। वहां आरी और चाकू से हाथ-पैर काटकर एक बोरी में भर दिए। शव के अन्य हिस्सों को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।

नहर किनारे झाड़ियों में मिली बोरी

आशियाना पुलिस आरोपी अक्षत को मंगलवार सुबह सदरौना क्षेत्र में लेकर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों में छिपाई गई एक बोरी बरामद की गई। बोरी में मानवेंद्र सिंह के कटे हुए हाथ-पैर मिले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर करीब आधे घंटे तक आरोपी से पूछताछ कर वारदात की पूरी कड़ियों को जोड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की योजना अचानक हुए विवाद के बाद बनाई गई, हालांकि पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई और कारण या मानसिक दबाव शामिल था।

ये भी पढ़े- UP News: बेटियों ने उतारा पिता को मौत के घाट, तानों से परेशान होकर रची साजिश

अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुआ बेटा

मानवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके इकलौते बेटे के बजाय भतीजे द्वारा किया गया। पारिवारिक परंपरा के अनुसार उनके पिता भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। परिवार और आसपास के लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है।

इलाके के लोग बताते हैं कि मानवेंद्र सिंह एक स्थापित कारोबारी थे और समाज में उनकी अच्छी पहचान थी। ऐसे में अपने ही बेटे द्वारा की गई इस वारदात ने रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- UP में आयुष विभाग विज्ञान से नहीं, जादू-टोने से चल रहा : वंशराज दुबे

कई एंगल पर हो रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार, डिजिटल साक्ष्य तथा पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या आरोपी मानसिक तनाव या किसी अन्य दबाव में था।

ये भी पढ़े- UP News: सौतेली मां बनी हैवान, कुल्हाड़ी से मासूम का धड़ किया अलग…

Back to top button