
‘बहुत लेडीज लोग कुत्ते के साथ सोती हैं’… BJP विधायक के बिगड़े बोल, विपक्ष ने घेरा
BJP MLA Pramod Kumar: बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में प्रमोद कुमार महिलाओं और संसद में कुत्ता लाने को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में क्या कहा गया
वीडियो में विधायक प्रमोद कुमार ने कहा:
“बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना। मोबाइल में देखेंगे, बहुत लेडीज कुत्ता के साथ सोती हैं। कुत्ता ही उसका केंद्र है, इसलिए उसको साथ ले गई है।”
मोबाइल पर देखिएगा न, बहुत लेडीज जो है, वो अपने आप के संतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती है – मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार
— Einstein Yadav (@GYdv28) December 5, 2025
यह टिप्पणी उन्होंने कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता लाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए की।
विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेता महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करते हैं और पार्टी इस पर संवेदनशील नहीं है।
यह भी पढ़ें…
बारात में रसगुल्ला को लेकर बवाल… दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े
भाजपा विधायक ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद प्रमोद कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपने बयान की सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं था।
उन्होंने कहा:
“मेरे दिल और दिमाग में किसी महिला का अपमान करने की बात नहीं थी। मैंने पाश्चात्य संस्कृति के भारतीय सभ्यता पर प्रभाव के बारे में उदाहरण दिए थे। संसद लोकतंत्र का मंदिर है। पश्चिमी संस्कृति हमारी सभ्यता पर हावी नहीं होनी चाहिए।”
भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि उनका बयान घुमा-फिराकर प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें…
लालू का ‘नया महल’ बना राजनीति का मुद्दा, BJP का तगड़ा वार
मची सियासी हलचल
इस घटना ने बिहार विधानसभा और सोशल मीडिया में सियासी बहस को जन्म दिया है। विपक्ष भाजपा पर हमला कर रहा है और महिला सम्मान के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। वहीं भाजपा ने कहा कि विधायक का बयान सांस्कृतिक दृष्टिकोण से संदर्भित था, किसी महिला के अपमान के लिए नहीं।
यह विवाद महिलाओं के सम्मान, पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव और राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर नए बहस का केंद्र बन गया है।
यह भी पढ़ें…





