
Share Market: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी, Sensex-Nifty में जबदस्त उछाल
Share Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल रहा। 28 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही और निफ्टी 25,250 के ऊपर खुला। सेंसेक्स 503.32 अंक की तेजी के साथ 82,360.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 147.45 अंक की बढ़त के साथ 25,322.85 के लेवल पर पहुंच गया।
Share Market Today: शेयर बाजार में बुधवार (28 जनवरी 2026) को बंपर तेजी के साथ शुरुआत हुई। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बाद निवेशकों को राहत मिली और Sensex-Nifty शुरुआती कारोबार में हरे रंग के निशान पर खुले। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया।
आज कुल 1432 शेयर बढ़त में रहे, 709 शेयरों में गिरावट आई और 199 शेयर स्थिर रहे। निफ्टी में प्रमुख बढ़त देने वाले शेयरों में Axis Bank, ONGC, Trent, Wipro, Power Grid Corp शामिल रहे। वहीं, Asian Paints, Tata Consumer, Maruti Suzuki, Eicher Motors और HCL Tech ने बाजार में दबाव डाला।
एनएसई निफ्टी 50 सत्र 127 अंक या 0.51% बढ़कर 25,175 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 320 अंक या 0.39% बढ़कर 81,857 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई।
मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।





