
Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर
Stock Markets Today: शेयर बाजारों में हल्की तेजी के साथ शुरुआत हुई. ओपनिंग में निफ्टी एकबारगी 26,000 के पार निकला था. ऑटो और कंजम्पशन शेयरों में तेजी थी.
Stock Market Updates: बीते कुछ दिन से शेयर बाजार में तेजी जारी है, जो आज भी बरकरार है। बुधवार को शेयर बाजार हल्की बढ़ोतरी के साथ खुला है। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर शुरुआत की। इससे पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 93 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था।
इससे पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 93 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था। जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
बुधवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत
सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में आज एटरनल के शेयर 0.86 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.54 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.52 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.33 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.26 प्रतिशत, इंफोसिस 0.24 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.19 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.08 प्रतिशत, इंडिगो 0.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.06 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, सनफार्मा 0.04 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।
निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनी के शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.26 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
वहीं दूसरी ओर, आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.26 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.24 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.23 प्रतिशत, ट्रेंट 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.08 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
टेक्निकल नजरिए से, जानकार निफ्टी के मीडियम-टर्म ट्रेंड पर कंस्ट्रक्टिव बने हुए हैं, हालांकि नियर-टर्म में कंसोलिडेशन यानी एक ठहराव की संभावना है। इस इंडेक्स ने हायर हाई और हायर लो के साथ लगातार दूसरी हाई-वेव कैंडल बनाई, जो 26,000 के लेवल के आसपास पॉजिटिव बायस के साथ कंसोलिडेशन का संकेत देती है।





