
अयोध्या में मॉरीशस पीएम ने किये रामलला के दर्शन, CM योगी ने किया स्वागत
Ayodhya News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। अपने साथ पत्नी के साथ उन्होंने आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ उपस्थित रहे।
Ayodhya News:भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. रामगुलाम दूसरे विदेशी प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। हाल ही में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे भी परिवार सहित राम मंदिर पहुँचे थे।
दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु व अंगद टीले पर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रामजन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से उनकी सुविधा के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री नवीन चंद्र करीब 45 मिनट तक राम मंदिर में रहे।
इस दौरान अयोध्या एयरपोर्ट से मंदिर परिसर तक उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां सीएम योगी ने उन्हें विदा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस अयोध्या धाम लौट आए और हरि गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें…
बिहार कांग्रेस के AI वीडियो पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,
“मायातीतं माधवमाद्यं जगदादिं मानातीतं मोहविनाशं मुनिवन्द्यम्। योगिध्येयं योगविधानं परिपूर्णं वन्दे रामं रञ्जितलोकं रमणीयम्॥ सप्तपुरियों में श्रेष्ठ धर्म धरा श्री अयोध्या धाम में आज मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कृपानिधान प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।”
मायातीतं माधवमाद्यं जगदादिं
मानातीतं मोहविनाशं मुनिवन्द्यम्।
योगिध्येयं योगविधानं परिपूर्णं
वन्दे रामं रञ्जितलोकं रमणीयम्॥सप्तपुरियों में श्रेष्ठ धर्म धरा श्री अयोध्या धाम में आज मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में… pic.twitter.com/cSfThRXhLB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 12, 2025
यह भी पढ़ें…
मॉरीशस के PM ने की काशी विश्वनाथ में अर्चना, सांस्कृतिक और कूटनीतिक रिश्तों पर कहा…
इसके पूर्व प्रधानमंत्री रामगुलाम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में अपनी पत्नी संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। उनके दर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर भी साबित हुआ।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, बिजली विभाग से अफसरों से था परेशान





