शाहरुख की बेटी सुहाना खान डेब्यू से पहले बनीं फेमस ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपने फिल्मी डेब्यू करने से पहले ही करियर की शुरुआत कर दी हैं। दरअसल सुहाना अब एक बड़े ब्यूटी ब्रैंड की ब्रैंड एम्बेसडर बन गई हैं। इस मौके पर पहली बार सुहाना खान ने मीडिया से बातचीत की है।

शाहरुख की बेटी सुहाना खान

सुहाना खान न्यूयॉर्क स्थित ब्यूटी ब्रांड मेबलिन का नया चेहरा बन गई हैं, जिसका हाल ही में इवेंट रखा गया| वहीं इस इवेंट में सुहाना की स्माइल ही नहीं लुक ने भी फैंस को दीवाना बना दिया है| इतना ही नहीं फैंस उनके इस लुक को देखकर उन्हें दीपिका पादुकोण बनने की बात भी कहते दिख रहे हैं|

शाहरुख की बेटी सुहाना खान

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान ने हाल ही न्यूयॉर्क सिटी की तस्वीरों को शेयर किया था| न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Tisch School of Arts में सुहाना पढ़ाई कर चुकी हैं जहाँ से साल 2021 में वह भारत लौट आई थीं| वहीं पहली हिंदी फिल्म द आर्चीज की रिलीज से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं| जोया अख्तर की फिल्म में सुहाना खान के अलावा  अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने वाले हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर बहुत हो रही है|

Back to top button