
लखनऊ की मिनाक्षी वत्स बनीं MS INDIA FINESSE 1st रनर अप 2025
Lucknow News: लखनऊ की मिनाक्षी वत्स मिसेज इंडिया फाइनेस 1st रनर अप 2025 चुनी गई है। दिल्ली के द उमराव होटल एंड रिसॉर्ट में आयोजित वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 ग्रैंड फिनाले में लखनऊ की मिनाक्षी वत्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनूठी शख्सियत से सभी को प्रभावित करते हुए मिसेज इंडिया फाइनेस 1st रनर अप 2025 का खिताब अपने नाम किया।
यह भव्य आयोजन फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव की उपस्थिति से और भी खास बन गया, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं, मशहूर सूफी गायक विकी आहूजा की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मिनाक्षी वत्स ने 20 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और विभिन्न स्कूलों में एक समर्पित शिक्षिका के रूप में कार्य किया है। लेकिन उन्होंने अपने जुनून को पहचाना और खुद को एक नए सफर के लिए तैयार किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें…
सफलता के चार वर्ष… हेल्थ केयर ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई अपनी वर्षगांठ
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिनाक्षी वत्स ने कहा कि “मैंने 20 साल शिक्षा के क्षेत्र में बिताए, लेकिन मैंने हमेशा खुद को एक नई पहचान देने का सपना देखा। यह ताज सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की जीत है जो अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं। यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है, और मैं इसे पूरे जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ाऊंगी।”
यह भी पढ़ें…
अखिलेश यादव के खिलाफ BJP का अनोखा प्रदर्शन…पुतले को लगाया इंजेक्शन?
वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 सिर्फ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने, विविधता का जश्न मनाने और सुंदरता की नई परिभाषा गढ़ने का एक मंच था। इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनकर मिनाक्षी वत्स ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन परिचय दिया।
यह भी पढ़ें…
BJP विधायक का योगी सरकार पर बड़ा आरोप… अधिकारी करते हैं दुर्व्यवहार