रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 युवतियों और 10 युवक गिरफ्तार…

Meerut News: यूपी के मेरठ में देह व्यापार और अनैतिक गतिविधयों के लिए चर्चित कबाड़ी बाजार में शुक्रवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ रेड डाली. जहाँ पुलिस को चौकाने वाले दृश्य देखने को मिला.

Meerut News: पुलिस रेड के दौरान रेड लाइट एरिया से कोठे से 21 युवतियों, 10 युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही कुछ बच्चों को भी रेस्कयू किया गया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय पुलिस के दावों के पोल खुल गई है.

बता दें, मेरठ का कबाड़ी बाजार देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहता है. क्षेत्रीय पुलिस की तरफ से समय समय पर दावा किया जाता है कि यहां किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही हैं. हालांकि इसी एरिया में शुक्रवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दस्तक दी तो पुलिस के सारे दावे हवाई साबित हुए.

AHTU की मौजूदगी में पुलिस ने एक कोठे से 21 युवतियों और 10 युवकों को गिरफ्तार किया. इस दौरान कुछ बच्चे भी मिले. महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया.

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस बारे में दिल्ली की एक सामाजिक संस्था ने पुलिस से सम्पर्क किया था और शहर के कबाड़ी बाजार में रेड लाइट एरिया में जबरन युवतियों से देह व्यापार कराया जाने की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत की थी. जिस पर एक्शन लिया गया.

कार्रवाई के दौरान एक कोठा संचालिका और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया है. कोठा संचालिका से पड़ताल की जा रही है. ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि AHTU ने एक बंद पड़े कोठे पर छापा मारा था. कुछ महिलाओं को पुरुषों के गिरफ्तार किया गया है.

Back to top button