UP News: हर्ष फायरिंग में युवती की मौत से बवाल, घोड़ी से उतर भागा दूल्हा…

Meerut News: मेरठ की एक बारात में हर्ष फायरिंग में युवती को गोली लगने से मौत हो गई। वह छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थी। बारात में भगदड़ मच गई। दूल्हे को घोड़ी से उतरकर भागना पड़ा।

Meerut News: श्यामनगर में किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा की गोली लगने से मौत हो गई। अक्सा ने इसी वर्ष 12Th का एग्जाम पास किया था। लहूलुहान बहन को उसका भाई अब्दुल अस्पताल बाइक से लेकर पहुंचा, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। दूल्हे समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बरात में फायरिंग करने वाले बाकी लोग मौके से भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तलाश रही है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार रात बरात फफूंडा गांव के पास किंग पैलेस में जा रही थी. करीब 10 बजे चढ़त के दौरान कुछ बराती लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे. अक्सा नाम की युवती मकान की छत पर खड़ी बारात देख रही थी, तभी गोली उसकी पेट में लग गई. घायल अवस्था में अक्सा को उसका भाई के द्वारा बाइक पर ही लेकर बागपत रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अक्सा एके पिता की किराना की दुकान है और उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी.

ये भी पढ़े- लखनऊ में बनेगा अनोखा ‘मैंगो पार्क’; 15 एकड़ में 2,068 पौधे लगेंगे

दूल्हा समेत 25 पर मुकदमा

पुलिस ने मृतका के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हा सुहेल, उसके भाई साकिब और उनके पिता हाजी शाहनवाज सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. हर्ष फायरिंग में शामिल बाकी लोग फरार हैं.

ये भी पढ़े- लुलु मॉल में आया थ्रेट मेल… UP विधानसभा और चारबाग स्टेशन उड़ाने की धमकी

इलाके में शादी समारोह में फायरिंग की घटना से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. उधर घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

 

Back to top button