‘मर्दों को शादी के लिए वर्जिन औरत चाहिए…’ देखें नीना गुप्ता का बेबाक बोल

Neena Gupta on Women Virginality: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 66 वर्षीय एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म वध 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर समाज में मौजूद सोच पर खुलकर अपनी राय रखी।

समाज की मानसिकता पर टिप्पणी
नीना गुप्ता ने कहा कि आज भी समाज में कई लोग शादी के लिए लड़की की वर्जिनिटी को लेकर सवाल उठाते हैं, जबकि पुरुषों के मामले में ऐसी सोच नहीं अपनाई जाती। उन्होंने कहा कि यह दोहरी मानसिकता है, जिसे बदलने की जरूरत है।

एक्ट्रेस ने कहा कि कई पुरुष शादी के लिए ‘परफेक्ट’ लड़की चाहते हैं, लेकिन खुद के जीवन और व्यवहार पर उतना ध्यान नहीं देते। उन्होंने इस सोच को गलत बताते हुए कहा कि रिश्ते आपसी समझ, सम्मान और विश्वास पर आधारित होने चाहिए, न कि किसी पुराने सामाजिक पैमाने पर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

महिलाओं को दी सलाह
नीना गुप्ता ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने फैसले खुद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लड़कियों को समाज के दबाव में आकर जीवन के फैसले नहीं लेने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हर महिला को अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी.. बोलीं- ‘धोखाधड़ी का केस करेंगी’

बहुएं आज भी सिर पर…
इस बातचीत में नीना से कहा कि अब तो बहुत कुछ बदल गया है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कहां-कहां क्या क्या बदला है. कौन बोलता है कि ये सब कुछ ओपन हुआ. आप किस भारत की बात कर रहे हैं. हमारे यहां तो आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है.बहुएं आज भी सिर पर पल्ला डालके सुबह ससुर के पैर छूने लगती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)


यह भी पढ़ें…

धुरंधर 2 vs टॉक्सिक; मार्च 2026 में होगा सबसे बड़ा बॉलीवुड-साउथ क्लैश…

पहले भी देती रही हैं बेबाक बयान
नीना गुप्ता अपने स्पष्ट और खुलकर बोलने वाले स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वह रिश्तों, शादी, करियर और समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवादित भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

सलमान खान के पिता सलीम की बिगड़ी तबीयत… लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती

Back to top button