
मुंबई में मेट्रो निर्माण बना जानलेवा… मुलुंड में पिलर का हिस्सा गिरा, कई गाड़ियां चकनाचूर
Mumbai Metro Pillar Collapsed: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। शहर के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक पिलर का सीमेंट का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। यह भारी मलबा सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा पर आ गिरा, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
अचानक टूटा पिलर का हिस्सा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय निर्माण कार्य चल रहा था, तभी पिलर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना के समय सड़क पर सामान्य यातायात जारी था। मलबा सीधे एक ऑटो रिक्शा और आसपास खड़े कुछ वाहनों पर गिरा, जिससे कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं।
#BreakingNews
मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा अचानक गिरकर नीचे से गुजर रहे ऑटो पर आ गिरा. हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है. मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेट्रो टीम राहत-बचाव में जुटी है.#MumbaiNews #Mulund #MetroAccident #ViralVideo… pic.twitter.com/VguqDbJc74— Live New India (@livenewindia01) February 14, 2026
यह भी पढ़ें…
अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी पर तटरक्षक बल की बड़ी सफलता… नेटवर्क ध्वस्त
मौके पर मची अफरातफरी
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
निर्माण कंपनी पर सवाल
इस घटना के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।
यह भी पढ़ें…
अजित पवार के निधन के बाद राकांपा में नेतृत्व पक्का… सुनेत्रा होंगी दल की नई नेता
जांच के आदेश
पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और सभी परियोजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें…





