Mizoram को पहली बार मिला रेलवे कनेक्शन, PM Modi ने बैराबी-सैरांग रेल लाइन का किया उद्घाटन

PM Modi in Mizoram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया है। मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक दिन, क्योंकि यह भारत के रेलवे नेटवर्क में शामिल हो गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बता दें कि उनक मिजोरम दौरे के दौरान खराब मौसम होने से वह आइजोल नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मिजोरम एयरपोर्ट पर ही उन्होंने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब आइजोल भारत के रेलवे मानचित्र पर होगा।

परियोजना की मुख्य बातें

    • कुल लागत: 8,070 करोड़ रुपये
    • चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में बनाया गया रेल नेटवर्क
    • 45 सुरंगें, 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल शामिल
    • पहली बार मिजोरम की राजधानी आइजोल सीधे रेलवे नेटवर्क से जुड़ी

यह सिर्फ एक रेलवे नहीं है, बल्कि परिवर्तन की जीवनरेखा: PM Modi
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहली बार मिजोरम का सैरांग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जुड़ेगा। यह सिर्फ एक रेलवे नहीं है, बल्कि परिवर्तन की जीवनरेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाएगी। मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच पाएंगे। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। इस विकास से कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

लोगों के लिए फायदे

  • व्यापार और कृषि उत्पादों को देशभर के बाजारों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
  • लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी।
  • क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यह परियोजना न केवल मिजोरम के लिए बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक है। यह साबित करती है कि केंद्र सरकार दुर्गम इलाकों तक कनेक्टिविटी और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Back to top button