
Momos विक्रेता का खूनी खेल… मामूली विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या
Delhi Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में विकास नाम के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार ये आपसी विवाद का मामला है। इस हमले में विकास का दोस्त भी जख्मी हुआ है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विकास नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी। बुधवार को विकास का जन्मदिन था। इस मौके पर वह एक दोस्त के साथ गाजीपुर के पेपर मार्केट गया था, जहां कार टच होने पर विवाद हुआ।
इस विवाद के बाद विकास बदला लेने पहुंचा था, लेकिन वहां कई लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 6 से अधिक लड़कों ने विकास और उनके दोस्त सुमित को पहले बुरी तरह पीटा था। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। विकास का दोस्त भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें…
Colonel Sofia मामले पर मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक विकास और उसके दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले युवक से लड़ाई की बात शुरू हो गई, जिसके बाद वे लोग उसकी पहचान करने के लिए रात के साढ़े 10 बजे गाजीपुर पेपर मार्केट पहुंचे। उन्होंने सीएनजी पंप के पास एक शराब की दुकान पर मोमोज वाले युवक सलमान को पहचान लिया, जिसके बाद उनके बीच में पुरानी लड़ाई को लेकर कहासुनी हो गई। मोमोज बेचने वाले सलमान ने तुरंत एक रॉड निकाली और अपने दोस्तों के साथ विकास और उसके दोस्त पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें…
AAP MLA अमानतुल्लाह की बढ़ी मुश्किलें… CBI मामले में आरोप तय
हमलावरों ने चाकू मार विकास की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की पहचान सलमान (24), आजाद कुमार मिश्रा (31) और मोनू मिश्रा (28) के रूप में हुई है। इनके साथ एक 13 साल का लड़का भी वारदात में शामिल था
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें…





