MP Politics: योगी समेत चार चेहरों पर BJP का बड़ा दांव, बदला सियासी समीकरण..

Political Equations: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मप्र से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वाल्मिकी आश्रम के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज को बीजेपी राज्यसभा भेज रही है। वाल्मिकी समाज के वह सर्वमान्य संत हैं। बीजेपी और संघ के बड़े नेता उनसे आशीर्वाद लेने आते रहते हैं।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराए जाने हैं। जिसको लेकर बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय है। वहीं, उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में भाजपा ने 5 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव को ओडिशा से उम्‍मीदवार बनाया गया है, जबकि मध्‍य प्रदेश से माया नरोलिया, एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज और बंसी लाल गुर्जर को टिकट दिया गया है.

उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ महाराज को भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। एक संत को राज्यसभा भेजे जाने पर उज्जैन के संत समुदाय ने हर्ष व्यक्त किया है। संत सोहनदास महाराज के शिष्य उमेशनाथ महाराज ने शिप्रा किनारे वाल्मीकि आश्रम का निर्माण किया। बताया जाता है कि संत उमेशनाथ महाराज को उनकी माता ने बाल्यावस्था में ही आध्यात्म के मार्ग पर समर्पित कर दिया था।

जन्म से संन्यासी हैं उमेश नाथ महाराज

राष्ट्रीय संत श्री बालयोगी उमेश नाथ महाराज वर्ष 1964 से ही संन्यासी हैं। उन्हें जन्म लेते ही परिवार ने महायोगी गोरक्षनाथ को अर्पित कर दिया था, तभी से वे संन्यासी जीवन यापन कर रहे थे। मानव समाज में अध्यात्म, संस्कृति, मर्यादा और सभ्यता अपने उच्चतम रूप में बनी यही उनका प्रमुख उद्देश्य है। एकता और सामाजिक सद्भाव के लिए वह लगातार काम करते रहते हैं।

राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त हैं

वे 1992 में 8 प्रांतों के राजकीय अतिथि भी रह चुके हैं। उन्हें मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रथम राजकीय अतिथि का भी दर्जा प्राप्त हुआ है। उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेश में भी बड़े पैमाने पर यात्रा की है। उमेश नाथ महाराज सादगी पूर्ण जीवन जीते हैं।

बड़े नेताओं का आश्रम में था आना-जाना

इसके साथ ही इस स्थान पर देश के उच्च कोटि के संत-महात्मा, शिरोमणि समाज सेवी, बड़े-बड़े राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी सभी अपने-अपने स्तर पर संत बाल योगी उमेश नाथ से आशीर्वाद लेने आते हैं। बालयोगी संत का भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में प्रारंभ से ही अच्छा जुड़ाव रहा है। कांग्रेस शासनकाल में भी इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था।

Back to top button