गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ FIR, तालिबान से की थी RSS की तुलना

javed akhtar

मुंबई। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की तुलना तालिबान से करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एएनआई को दिए अपने बयान में एक पुलिस अधिकारी के कहा, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

Back to top button