Viral: मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी…जानें कौन हैं नई बेगम? 

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर की दूसरी शादी की खबर सुनकर लोग हैरान है। फैंस उनकी नई बेगम के बारे में कयास लगाने लगे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि मुन्नवर ने दूसरी बार किससे शादी की है।

बिग बॉस 17 विनर और स्टैंडप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने दोबारा शादी कर ली है। मुनव्वर अपनी सेकंड मैरिज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वो बीमार हैं और जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके बाद खुद मुनव्वर ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया था कि वो अब ठीक हो रहे हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनके फैंस को भी झटका लगने वाला है। मुनव्वर ने दूसरी बार शादी कर ली है। जी हां, आपने सही सुना है। आइए जानते हैं कौन है वो लड़की, जिससे मुनव्वर ने निकाह किया है।

मुनव्वर ने की दूसरी बार शादी?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने दूसरी बार शादी कर ली है। मुनव्वर ने 10-12 दिन पहले शादी की थी। उनकी शादी में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद मुनव्वर अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी शादी एंजॉय कर रहे हैं। मुनव्वर के एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि उन्होंने मुंबई के आईटीसी मराठा में शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम महजबीन कोटवाला है, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं।

हिना खान भी हुई शामिल?

मुनव्वर फारूकी की शादी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस शादी में उनकी खास दोस्त और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान शामिल हुई थीं। हिना और मुनव्वर दोनों अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है।

वहीं, कुछ दिनों पहले हिना अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसके बैकग्राउंड में ‘मेरे यार की शादी है’ गाना बज रहा था। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि शायद हिना मुनव्वर की शादी में शामिल हुई थीं। हालांकि, अभी तक मुनव्वर की तरफ से उनकी शादी को लेकर कोई बयान या तस्वीर पोस्ट नहीं किया गया। इसलिए उनकी शादी को पूरी तरह से सही नहीं कहा जा सकता।

Back to top button