राजधानी में रिश्तों का कत्ल… सौतेले पिता ने बच्चे को दी दर्दनाक मौत

Delhi Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता पर अपने 11 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

घरेलू विवाद के बाद वारदात की आशंका
जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान अल्तमश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सौतेला पिता वाजिद खान बताया जा रहा है। आशंका है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद गुस्से में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें…

बारिश के बीच बिगड़ी दिल्ली की हवा… कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर

हत्या के बाद बनाया वीडियो, परिवार को भेजा
मामले को और भयावह बनाने वाली बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने बच्चे की हत्या के बाद उसका वीडियो बनाया और परिवार को भेजकर घटना की जानकारी दी। इतना ही नहीं, उसने पत्नी को फोन कर कथित तौर पर कहा कि उसने बच्चे को मार दिया है और शव वहीं पड़ा है।

शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
पुलिस जांच में बच्चे के सिर और आंखों के पास गंभीर चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

गुरुग्राम में हनीट्रैप से करोड़ो की वसूली; पैरालिसिस होने पर भी नहीं बख्शा हसीना ने…

पुलिस जांच जारी, आरोपी की तलाश तेज
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

समाज में आक्रोश, रिश्तों पर उठे सवाल
इस घटना ने रिश्तों की संवेदनशीलता और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि बच्चा मासूम था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

यह भी पढ़ें…

AI स्मार्ट चश्मों से दिल्ली की निगरानी… गणतंत्र दिवस पर ऐसे होगी संदिग्धों की पहचान

Back to top button