
Blinkit डिलीवरी बॉय ने ब्राजीलियाई मॉडल से की गंदी हरकत… हुआ गिरफ्तार!
Bengaluru Crime: बेंगलुरु के आर.टी. नगर में एक ब्राजीलियाई मॉडल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है।
Bengaluru Crime: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के आरटी नगर में एक Blinkit डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने एक 21 साल की ब्राजीलियाई मॉडल (Brazilian model molested) के घर ऑर्डर डिलीवर करते समय उनका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के बॉस के जरिए दर्ज कराई गई FIR के अनुसार यह घटना 17 अक्टूबर को पीड़िता के अपार्टमेंट में हुई, जहां वह दो अन्य महिलाओं के साथ रहती है। पीड़िता ब्राजील से मॉडलिंग के लिए भारत आई थी और स्थानीय कंपनी के साथ काम कर रही है।
ब्राजीलियाई मॉडल से छेड़छाड़
ब्राजीलियाई मॉडल दो अन्य महिलाओं के साथ अपार्टमेंट में रहती है। घटना 17 अक्टूबर दोपहर की है। उसने ब्लिंकिट ऐप से करीब 3:20 बजे खाने का ऑर्डर किया था। डिलीवरी एजेंट सामान देने आया और फिर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। डर के कारण मॉडल ने पहले चुप्पी साधी, लेकिन बाद में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।
ब्लिंकिट कंपनी का नहीं कोई बयान
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, ब्लिंकिट कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन ऐसे मामलों में कर्मचारियों की बैकग्राउंड चेकिंग और ट्रेनिंग पर जोर देने की मांग हो रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। अगर दोष साबित हुआ तो सख्त सजा हो सकती है। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा तेज है। आरोपी की पहचान कुमार राव पवार के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और ब्लिंकिट के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी का काम करता है।





