
मुंबई से लंदन जा रही थी Air India की प्लाइट, जानें क्यों उड़ान भरने के बाद वापस लौटी
Air India की एक और प्लाइट जो शुक्रवार को मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी उसे कुछ ही देर में वापस बुला लिया गया। कंपनी ने इस फैसले के पीछे की वजह के बारे में जानकारी दी है।
Air India : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भीषण प्लेन हादसे के एक दिन बाद मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एक फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे बाद ही लौट आई। फ्लाइटराडार24 के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129, जो शुक्रवार (13 जून) को सुबह-सुबह मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के तीन घंटे बाद ही मुंबई लौट आई। फ्लाइट के वापस लौटने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा यह जा रहा है फ्लाइट ईरान-इजरायल तनाव की वजह से वापस लौटी है।
एयर इंडिया ने क्या कहा
एयर इंडिया ने एक बयान में इस विमानों को जानकारी देते हुए कहा कि ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है।
एयर इंडिया कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया ने कहा कि “इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास की व्यवस्था करना भी शामिल है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”
ये भी पढ़े-
Ahmedabad Plane Crash में ब्रिटिश समेत 2 लोग जिंदा बचे, 240 यात्रियों की मौत
गुरुवार को हुआ था बड़ा हादसा
गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान ने दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद वह बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया।
हादसे के समय विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे, जिसमें 2 पायलट और चालक दल के 10 सदस्य भी थे। इनमें सभी की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति बच गया।
ये भी पढ़े-
Air India Plane Crash: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिर विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका