
‘मेरा सिर शर्म से झुक…’, तालिबानी मंत्री के स्वागत से भड़के जावेद अख्तर
Javed Akhtar: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने अफगान तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के देवबंद में भव्य स्वागत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दारुल उलूम देवबंद को निशाने पर लिया।
Javed Akhtar: तालिबान सरकार की भारत यात्रा और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद में जोरदार स्वागत देखकर जावेद अख्तर से रहा नहीं गया। उन्होंने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि ये सब देखकर उनका सिर शर्म से झुक गया। अब लोगों ने यहां भी उन्हें नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत उन लोगों ने किया है, जो हर तरह के आतंकवाद की आलोचना करने की बात करते हैं। आमिर खान मुत्ताकी फिलहाल 6 दिनों के भारत दौरे पर हैं।
तालिबानी मंत्री के स्वागत से भड़के जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि को हर तरह के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ मंच पर बोलने वालों द्वारा दिए गए सम्मान और स्वागत को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने ‘इस्लामिक हीरो’ इस तरह से स्वागत किया। यह ध्यान रखना चाहिए कि तालिबान उन लोगों में से एक है, जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों! हमारे साथ क्या हो रहा है?’
I hang my head in shame when I see the kind of respect and reception has been given to the representative of the world’s worst terrorists group Taliban by those who beat the pulpit against all kind of terrorists . Shame on Deoband too for giving such a reverent welcome to their “…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 13, 2025
जावेद अख्तर ने लिखा- देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए
जावेद अख्तर ने आगे कहा है, ‘देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने इस्लामिक हीरो का इतना सम्मानपूर्वक स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनो, हमारे साथ क्या हो रहा है?’
एक यूजर ने उलटे पूछ लिया सवाल
उनकी इस बात का कई लोगों ने स्वागत किया है तो कुछ ने सवाल भी उठाए हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है कि आप तो पाकिस्तान जाकर सेलिब्रेशन तक करते हैं, जिसने भारत में आतंकवाद फैलाया था। उमर अब्बास हयात नाम के यूजर ने लिखा, ‘आप पाकिस्तान में क्या कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान ने हमारे ऊपर 26/11 हमला किया और पुलवामा अटैक कराया? सेलिब्रेशन कर रहे थे ना? अब जब भारत अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रहा है तो आपको क्या परेशानी है।’
वहीं कुछ लोगों ने तालिबानी नेता के स्वागत पर सवाल उठाए हैं और जावेद अख्तर की बात की प्रशंसा की है। बता दें कि तालिबान के नेता ने देवबंद का भी दौरा किया था और वहां उनका काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ था।





