
Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में लिए गए, पासपोर्ट भी सस्पेंड
Goa Night Club Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए की गई है।
Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कस गया है. गोवा नाइट क्लब फायरकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स यानी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. अब भारतीय जांच एजेंसियों ने थाई पुलिस के साथ मिलकर लूथरा ब्रदर्स को पकड़ लिया है. आज यानी गुरुवार सुबह रेड मारकर दोनों भाई को दबोचा गया. अब उन्हें आज या कल तक भारत लाया जाएगा. गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी.
अग्निकांड में 25 लोगों की हुई मौत
दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इंटरपोल ने भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इधर, गोवा पुलिस ने लूथरा बद्रर्स के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत केंद्र सरकार या उसका नियुक्त अधिकारी किसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है। जिसका पासपोर्ट सस्पेंड किया जाता है, वह उस पासपोर्ट पर देश से बाहर नहीं जा सकता।
लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड
लूथरा ब्रदर्स यानी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अग्निकांड के बाद से ही फरार थे. वे थाईलैंड के फुकेत में छिपे थे. शनिवार की रात को गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में ज्यादातर क्लब के स्टाफ थे. गोवा पुलिस ने पासपोर्ट सस्पेंड करने की सिफारिश की थी. अधिकारियों की मानें तो हिरासत में लेने के बाद दोनों को फुकेट में डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है, और भारतीय टीमों ने थाई अधिकारियों से संपर्क किया है क्योंकि उनकी वापसी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
बता दें कि विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 के सेक्शन 10A के अंतर्गत पासपोर्ट को केंद्र सरकार या कोई भी डेजिग्नेटेड ऑफिसर सस्पेंड कर सकता है। वहीं, नियमों के अनुसार, जिसका भी पासपोर्ट निलंबित किया गया है वह इस स्थिति में देश छोड़कर नहीं भाग सकता है।





