चोरों ने की अजीबोगरीब हैवानियत; पहले लूटपाट…कुकर से वार फिर नहाकर फरार

Hyderabad crime News: हैदराबाद में चोरों ने एक महिला की उसके ही घर में कुकर से हत्या कर दी। हत्या के बाद चोरों ने सामान चुराया। फिर उसी घर में नहाया। नए कपड़े पहनकर निकल गए।

Hyderabad crime News: तेलंगाना के कुकटपल्ली से गुरुवार को एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहां एक महिला एक पॉश सोसाइटी में अपने पति और बेटे के साथ रहती थी. एक दिन जब महिला का पति और बच्चा काम के सिलसिले में घर से बाहर गए तो महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जाने आपके होश उड़ जाएंगे। स्वान लेक अपार्टमेंट्स में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की उनके ही घरेलू कामगारों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को हाथ-पैर बांधकर अंजाम दिया गया।

कहां, कब और कैसे हुआ हादसा?

रेणु अग्रवाल अपने पति और 26 साल के बेटे के साथ साइबराबाद की स्वान लेक अपार्टमेंट में 13वीं मंजिल पर रहती थीं। यह एक सुरक्षित गेटेड कम्युनिटी मानी जाती थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके पति और बेटा अपने स्टील कारोबार के लिए घर से निकले। शाम 5 बजे जब रेणु ने फोन का जवाब नहीं दिया, तो चिंतित होकर उनके पति जल्दी घर लौटे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम जब बहुत देर तक कॉल करने के बाद भी रेणु ने दरवाजा नहीं खोला, तब बेटा और पति ने प्लम्बर की मदद से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। चोरों ने कुकर से मारने के बाद महिला का गला कैंची से काटा। सीसीटीवी में दो आरोपियों को अपार्टमेंट से जाते हुए देखा जा सकता है।

प्रेशर कुकर से पीटकर हत्या

जांच में पता चला कि, हमलावरों ने रेणु के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें प्रेशर कुकर से पीटा. इसके बाद चाकू और कैंची से उनका गला रेता गया. हत्यारों ने घर से 40 ग्राम सोना और 1 लाख रुपये नकद लूट लिए. हैरानी की बात यह थी कि हत्या के बाद, हत्यारों ने उनके घर में ही नहाया, कपड़े बदले और अपने खून से सने कपड़े छोड़कर फरार हो गए।

शुरुआती जांच में नौकरों पर शक

पुलिस का शक घर में काम करने वाले हर्षा और 14वें माले पर काम करने वाले रोशन पर है। दोनों को घटना की शाम 5 बजे सीसीटीवी में देखा गया था। उसके बाद से दोनों लापता हैं। हर्षा 10 दिन पहले ही मृतका के घर काम करने आया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हैदराबाद से भागकर रांची गए हैं।

पुलिस अपार्टमेंट के बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। रेणु अग्रवाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना से रेणु अग्रवाल के परिवार वालों में गहरा शोक है।

 

Back to top button