सांप से डसवाकर पति ने की थी पत्नी की हत्या, 3 साल बाद सुलझी मौत की गुत्थी

Murder by Snake Badlapur: ठाणे में पुलिस ने तीन साल बाद एक महिला की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने महिला को एक जहरीले सांप से डसवाकर मारा था.

Murder by Snake Badlapur: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां पत्नी की मौत को आकस्मिक मौत बताकर छुपाई गई साजिश का पर्दाफाश तीन साल बाद हुआ है. घरेलू विवाद में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर जहरीले सांप के जरिए पत्नी की हत्या कराई. सटीक पूछताछ के चलते यह खौफनाक साजिश बेनकाब हो गई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जांच में हुआ खुलासा

गहन छानबीन और तकनीकी जांच के दौरान यह चौंकाने वाला राज खुला, पुलिस को पता चला कि मृतका के पति, 40 वर्षीय रूपेश आंबेकर, का अपनी पत्नी नीरजा के साथ लगातार घरेलू झगड़ा चल रहा था. इन विवादों से तंग आकर रूपेश ने नीरजा को रास्ते से हटाने की खतरनाक साजिश रची थी. इस साजिश में रूपेश के दो दोस्त, रिशिकेश रमेश चालके और 25 वर्षीय कुणाल विश्वनाथ चौधरी भी शामिल हो गए.

दोस्त से मंगवाया जहरीला सांप

इस पूरी प्लानिंग में रूपेश का साथ उसके दोस्त रिशिकेश रमेश चालके और कुणाल विश्वनाथ चौधरी ने दिया. आरोपियों ने विजय दुधाने नामक एक सांप पकड़ने वाले शख्स से कॉन्टैक्ट किया, जिसने उन्हें एक बेहद जहरीला सांप लाकर दे दिया. प्लानिंग के तहत नीरजा को उसी सांप से डसवाया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

समय बीतने के साथ पुलिस को कुछ गवाहों के बयानों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद मामले की दोबारा गहन जांच शुरू की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। वो सभी आरोपी इस गलतफहमी में जी रहे थे कि सब इसे नेचुरल डेथ मान लेंगे और वो कभी पकड़े नहीं जाएंगे. लेकिन पुलिस की समझदारी और सही एक्शन से उनका पर्दाफाश हो गया. अब पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है.

 

Back to top button