
ULLU-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन, सॉफ्ट पोर्न कंटेंट को लेकर एक्शन
केंद्र सरकार ने ULLU, ALTT, Desiflix Big Shots और अन्य ऐसे सॉफ्ट पॉर्न एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. सॉफ्ट पॉर्न ऐप्स पर सरकार की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है।
केंद्र सरकार ने ALTT, ULLY, Desiflix, BigShots जैसे 25 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स को अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने का आरोप है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत में इन वेबसाइट्स और ऐप्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए। सरकार ने जिन OTT ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को बैन करने का आदेश दिया है। उनपर गैरकानूनी, आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे। सरकार ने इन 25 ऐप्स और OTT प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बैन करने का निर्देश दिया है।
बैन एप्स में ALTT, Ullu, भी शामिल
सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को इन OTT एप्स-वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा है। बैन एप्स में ALTT, Ullu, देसी फ्लिक्स जैसे फेमस प्लेटफॉर्म भी हैं। ALTT एप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था। वहीं ULLu एप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।
ये है पूरी लिस्ट
| OTT ऐप्स | वेबसाइट्स | |
| 1 | ALTT | https://altt.co.in |
| 2 | ULLU | https://landing.ullu.app |
| 3 | Big Shots App | https://bigshots.co.in |
| 4 | Desiflix | https://desiflix.beer |
| 5 | Boomex | https://boomex.app |
| 6 | Navarasa Lite | https://navarasaworld.com |
| 7 | Gulab App | https://gulabapp.com |
| 8 | Kangan App | https://kangan.app |
| 9 | Bull App | https://bullapp.in |
| 10 | Jalva App | https://jalva.app |
| 11 | Entertainment | https://wowentertainment.in |
| 12 | Look Entertainment | https://lookentertainment.app |
| 13 | Hit Prime | https://hitprime.in |
| 14 | Feneo | https://feneo.vip |
| 15 | ShowX | https://showx.app |
| 16 | Sol Talkies | https://soltalkies.in |
| 17 | Adda TV | https://addatv.app |
| 18 | HotX VIP | https://hotx.vip |
| 19 | Hulchal App | https://hulchal.co.in |
| 20 | MoodX | https://bit.ly/moodxxvip |
| 21 | NeonX VIP | https://neonxvip.in |
| 22 | ShowHit | https://showhit.app |
| 23 | Fugi | https://fugi.app |
| 24 | Mojflix | https://mojflix.com |
| 25 | Triflicks | https://triflicks.in |
इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने संबंधित एजेंसियों को इन ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन करने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि एजेंसियों से मिल रही इनपुट्स के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे।





