Loksabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार बनीं संदेशखाली पीड़िता को PM मोदी ने किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली हिंसा के पीड़ितों में से एक रेखा पात्रा से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने रेखा से उनकी चुनावी प्रचार तैयारियों और अन्य मुद्दों को लेकर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा कहकर संबोधित किया।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली की महिलाओं की आवाजा बुलंद करने वाली रेखा पात्रा को फोन किया। उन्होंने उनसे उनकी प्रचार तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर बात की। पीएम ने उन्हें एक बार फिर शक्ति स्वरूपा बताया। इस दौरान रेखा पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों का विवरण दिया।

प्रधानमन्त्री ने बंगाली भाषा में नमस्कार से की शुरूवात

पीएम ने कहा, आपका मैसेज मुझे मिला था। मैं यथा संभव कोशिश करता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करता रहूं। पीएम ने कहा कि आप बंगाल की विपरीत राजनीति परिस्थितियों में प्रचार कर रही हैं। जब आपका नाम घोषित हुआ तो क्या माहौल था? जवाब में रेखा ने कहा कि संदेशखाली में हमारे साथ जो घटना घटी थी वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। हमें उम्मीद है कि आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इस बार जब संदेशखाली की मां-बहनें चुनाव में वोट करेंगी तो उन लोगों को बहुत खुशी मिलेगी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

रेखा को उम्मीदवार बनाए जाने पर जताई खुशी

इस बीच इलाके की कुछ महिलाओं ने पात्रा को उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई है। एक स्थानीय महिला ने कहा, हम पहले कभी इस गांव से एक सांसद को नहीं देख पाए थे। अब हमारे गांव से ही एक सांसद हो सकती है। पात्र संदेशखाली के सबसे मुखर प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर स्थानीय बाहुबली नेता शाहजहां शेख के सहयोगी शिबू हाजरा को गिरफ्तार किया था।

आप एक प्रकार से शक्ति स्वरूपा हैं-पीएम मोदी

आपने इतने ताकतवार को जेल भेज दिया। आपको अंदाजा है कि आपने कितने साहस का काम किया। रेखा: संदेशखाली की सभी महिलाओं का हमें सपोर्ट है, इसलिए हम यह कर पाए साहब। उनके सपोर्ट से आगे भी काम करेंगे। उन्हें साथ लेकर चलेंगे। मोदी: मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके साथ रहूंगा। व्यक्तिगत रूप से भी मैं आप सब लोगों की चिंता करूंगा। रेखाजी मुझे आपसे बात कर बहुत अच्छा लगा।

बाशीरघाट उम्मीदवार रेखा ने पीएम का धन्यवाद किया

रेखा ने कहा, हमारे साथ जो दुर्घटना घटी थी, वह बहुत ही दुर्भाग्यशाली है। हम सिर्फ संदेशखाली की मां-बहन नहीं हैं। हम बशीरहाट की मां-बहने सभी एक साथ हैं। हम चाहते हैं कि संदेशखाली के आरोपी को सजा मिले। हम लोग 2011 से वोट नहीं दे पाए। हम चाहते हैं कि अब वोट दे पाएं, इससे संदेशखाली की मां-बहन खुश होंगी। सब बहुत खुश हैं। कुछ टीएमसी की महिलाओं ने इसका विरोध किया। बाद में उन्होंने भी मान लिया कि उन्होंने विरोध टीएमसी के कहने पर किया। उनसे हमारी दुश्मनी नहीं है।

दरअसल, एक बेहद सामान्य परिवार से आने वाली रेखा को टिकट देकर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। रेखा अभी तक आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं। रेखा उन पांच महिलाओं में शामिल थीं, जिसने छह मार्च को उत्तर 24 परगना के बारासात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी जनसभा के बाद मुलाकात की थी। इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री को संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन शोषण और शाहजहां शेख और उसके लोगों के अत्याचार के बारे में बताया था।

Back to top button