
पंजाब पुलिस के DIG घूस लेते गिरफ्तार, CBI की गिरफ्त में हरचरण भुल्लर
Punjab News: हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप कुमार लाठर की सुसाइड से मचे बवाल के बीच अब पड़ोसी राज्य पंजाब से बड़ी खबर आ रही है।
Punjab News: पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज DIG हरचरण सिंह भुल्लर (DIG Harcharan Bhullar) पर भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। उन्हें चंडीगढ़ से दबोचा गया। सीबीआई ने रिश्वत की शिकायत मिलने पर ट्रैप लगाकर भुल्लर को गिरफ्तार किया। उन पर हर महीने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई पिछले कुछ दिनों से डीआईजी भुल्लर को र (DIG Harcharan Bhullar) मॉनिटर कर रही थी। उसी कड़ी में आज उन्हें सीबीआई की टीम ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
कई जिलों में तैनात रह चुके हैं खुल्लर
इससे पहले वे विभिन्न जिलों में SSP रह चुके हैं. पंजाब सरकार की हालिया ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम प्रमुखता से था. रोपड़ रेंज में उनकी तैनाती के दौरान ही कई अवैध कार व्यापार के मामले सामने आए थे, जहां चेसिस नंबर बदलकर स्क्रैप गाड़ियां बेची जा रही थीं. सूत्रों का कहना है कि भुल्लर इन मामलों को दबाने के लिए रिश्वत लेते थे. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की, जहां से दस्तावेज बरामद हुए.
दफ्तर और आवास पर भी सर्च ऑपरेशन
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने डीआईजी के दफ्तर और आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। जांच एजेंसी को शक है कि उनके पास से भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिल सकते हैं। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी डीआईजी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में भुल्लर ने रिश्वत लेने की बात कबूल की है। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है। अभी वह सीबीआई की हिरासत में हैं। भुल्लर को कल चंडीगढ़ में सीबीआई की की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां 14 दिनों की रिमांड की मांग की जा सकती है।
ये भी पढ़े-
AAP ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार, जानें राजनीतिक सफर





