राजस्थान के चूरू में Indian Air Force का फाइटर प्लेन क्रैश, दो की मौत

Fighter Plane Crash in Rajasthan: Rajasthan के Churu में भारतीय वायुसेना का एक प्लैन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में दो लोगों के मौत की खबर है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए निकल चुकी है.

Fighter Plane Crash in Rajasthan: राजस्थान के चुरू में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। अचानक वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश (Fighter Plane Crash in Rajasthan) हो गया। यह हादसा भानुदा गांव में देखने को मिला है। प्लेन क्रैश के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा। राजलदेसर पुलिस थाने का जाप्ता मौके के लिए रवाना हुआ है।

राजलदेसर के थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया विमान के भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान होने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि की जा रही है।

 

 

Back to top button