Ratan Tata Death: नहीं रहे दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा, पूरे देश में शोक की लहर

Ratan Tata Death: देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन (Ratan Tata Passed Away) हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने इस मौके पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं। एक असाधारण नेता जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया बल्कि हमारे राष्ट्र का मूल ताना-बाना भी बुना। टाटा समूह के लिए, श्री टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वह एक गुरु थे, मार्गदर्शक और मित्र भी थे।’

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। वह भारत के एक जाने माने बिजनेमसैन थे, जिन्होंने मुंबई में टाटा ग्रुप को लीड किया। वे भारत के सबसे सफल और सम्मानित उद्योगपतियों में से एक थे। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की और 1961 में टाटा ग्रुप में शामिल हुए.

Back to top button