आसमां से घर लौटे धरती के सितारे, देखें वो आखिरी पल का लैंडिंग VIDEO

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, साथ ही नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, नौ महीने के लंबे मिशन के बाद पृथ्वी पर वापस लौटे हैं।

Sunita Williams: ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की सतह पर उतरा है, जिसके साथ ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, क्रू-9 के सदस्य बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद वापस लौट आए हैं. वहीं, सभी अंतरिक्ष यात्री अब ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आ गए हैं. यह एक ऐतिहासिक पल है जो नासा और स्पेसएक्स की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है.

सुनीता विलियम्स की वापसी

स्पेसएक्स क्रू-9 ने मिशन को पूरा किया और बुधवार तड़के 03.27 बजे अमेरिका की खाड़ी में फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सुरक्षित रूप से उतरा। इसमें सवार होकर ही विलियम्स 9 महीनों के लंबे समय के बाद धरती पर लौटी हैं।

अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति में नासा ने कहा कि उसके अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव शाम 5:57 बजे पूर्वी समय पर पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स रिकवरी जहाजों पर सवार टीमों ने अंतरिक्ष यान और उसके चालक दल को वापस निकाल लिया।

सामान्य होने में लगेगा वक्त

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में गुजारा है। वह वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण में रहे हैं। ऐसे में उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उन्हें धरती के वातावरण के अनुकूल होने और अपनी शारीरिक क्षमता (इम्यूनिटी) को वापस पाने में नासा के अनुसार 45 दिनों तक का वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। जहां उन्हें बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज कराई जाएगी।

Back to top button