
Ranveer Singh के साथ नाचे ट्रंप के बेटे और बहु, सिटी पैलेस में धमाकेदार बॉलीवुड नाइट
Ranveer Singh: उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड का ग्लैमरस जलवा देखने को मिला. सिटी पैलेस में शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर समारोह को यादगार बना दिया।
Ranveer Singh: उदयपुर में रामा राजू मंटेना की बेटी की शाही शादी में बॉलीवुड नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें डोनल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया। करण जौहर ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मजेदार टॉक शो किया। जेनिफर लोपेज का भव्य स्वागत किया गया, और वह जस्टिन बीबर के साथ परफॉर्म करेंगी। शादी में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं, जिससे उदयपुर में उत्सव का माहौल है।
रणवीर सिंह संग थिरकी ट्रंप जूनियर की गर्लफ्रेंड
रणवीर सिंह ने मंच पर दोनों के साथ डांस किया और बेटिना को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ‘झुमका’ सॉन्ग पर परफॉर्म भी करवाया। इस स्टार-स्टडेड नाइट में वरुण धवन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दीं।
Ranveer Singh gets Donald Trump Jr. and his girlfriend dancing to a Bollywood track — #Watch.#RanveerSingh #TrumpJr #Trending #ViralVideo #viral
Follow @TimesNow for more news and updates. pic.twitter.com/DPmh7Jwdcg
— TIMES NOW (@TimesNow) November 22, 2025
देसी गानों पर सभी स्टार्स की परफॉर्मेंस ने देश-विदेश से आए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फंक्शन में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने दूल्हा वामसी और दुल्हन नेत्रा के साथ टॉक शो थीम पर मजेदार सवाल-जवाब किए।
ये भी पढ़े- Kartik Aaryan: बर्थडे पर सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद
बता दें, कारोबारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शाही शादी जग मंदिर पैलेस में होने वाली है। समारोह की शुरुआत 21 नवंबर से हो चुकी है और 24 नवंबर तक चलेगी। ये इवेंट सिटी पैलेस, जगमंदिर आइलैंड पैलेस और कई अन्य प्रसिद्ध स्थलों पर आयोजित होंगे।
ये भी पढ़े- Haldi Ceremony: पलाश संग झूमती दिखी स्मृति मंधाना, ढोल-नगाड़े पर हुआ धूम-धड़ाका





