Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में उड़ाया गर्दा, पहलवानी में छाई विनेश फोगाट

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। तो वही विनेश फोगाट ने अपने पहले ही मैच में टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट जापानी रेसलर यूई सुसाकी को 3-2 से मात दी।

पेरिस ओलंपिक 2024 का आज यानी 6 अगस्त को 11वां दिन है। दिन की पहली बड़ी खुशखबरी तब मिली जब विनेश फोगाट ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को हरा दिया। भारत की विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से मात दी। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में क्वालिफाई कर लिया। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो क्वालिफाइंग के ग्रुप बी में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर का किया। यह थ्रो उनके बेस्ट थ्रो से 0.60 मीटर कम है। पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचने के लिए आटोमेटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84 मीटर का है।

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में जैवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में किशोर जेना ने पहला थ्रो 80.73 मीटर का फेंका जबकि दूसरा थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद तीसरे थ्रो और आखिरी थ्रो में वह 80.21 मीटर तक ही भाला फेंक पाए।

Back to top button